फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कंधे पर बिठाकर बीमार बेटी को दिलाई दवा... चार किलोमीटर तक पैदल चले पिता

Sat, 13 Jul 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बाढ़ से घिरे गांव गढि़या पैगंबरपुर निवासी सतेंद्र की बेटी दीपा कई दिनों से बीमार है। वाहन न मिलने से उसको उपचार नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को हालत खराब होने पर पिता ने 15 वर्षीय बेटी को कंधे पर बैठाया और चार किलोमीटर पानी में चलकर हजरतपुर लाकर दवा दिलाई। इस गांव के करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार पड़े हैं, न दवा का कोई इंतजाम है न ही आने-जाने का साधन ही है। लोग घरेलू इलाज करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गंगा पार के गांव गढिया पैगंबरपुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि गांव के ही वीनेश के बेटे अनमोल और अर्चित, बृजेश की बेटी नन्हीं देवी समेत एक दर्जन बच्चे बीमार हैं। प्रशासन को गांव तक स्वास्थ्य विभाग की टीम काे भेजना चाहिए, ताकि मरीजों को इलाज मिल सके।हालांकि प्रशासन कहीं कोई दिक्कत न होने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रही है। इन लोगों का दर्द सुनने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

गंगा पार होने की वजह से नहीं मिल पा रही सुविधा
-दातागंज क्षेत्र में 70 गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन प्रशासन मात्र आठ गांव ही बाढ़ से घिरे मान रहा हैं। गंगा पार के जो गांव बाढ़ में घिरे हैं उनको शामिल नहीं किया गया है। यहीं कारण है कि गंगा पार के लोगों को सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन



शेरपुर में बरात आई तो पांच लोग हुए शामिल
दातागंज क्षेत्र के गांव शेरपुर में बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर क्षेत्र से बरात आई थी। बराती हजरतपुर पुल तक तो पहुंच गए लेकिन उसके बाद गांव तक जाने को स्टीमर लगे थे। दूल्हा समेत पांच लोग ही गांव पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा करा शुक्रवार को ले गए। बाकी के बराती हजरतपुर से ही वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें