बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने बुलंदशहर के दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार के मुताबिक बुलंदशहर जिले में खुर्जा थाना क्षेत्र के बारादरी निवासी जमील अहमद और मईनउद्दीन शातिर अपराधी हैं। इनमें जमील अहमद गैंग का लीडर है। यह बदमाश मोबाइल टावर को निशाना बनाते हैं और टावर से बैटरी आदि चोरी करके ले जाते हैं। मौका मिलने पर ई-रिक्शा आदि की बैटरी भी नहीं छोड़ते। क्षेत्र में कुछ ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर चुके हैं। संवाद