फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंसास रायफल, कारतूस और रुपये लूटने के 15 आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2020 में आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया था हमला, घायल हुआ था सिपाही अशोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। ढाई साल पहले ककराला में पुलिस टीम पर हमला करके सिपाही से इंसास रायफल, कारतूस और रुपये लूटने वाले 15 आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।
वर्ष 2020 में 24 दिसंबर को ककराला में एक दावत चल रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने अवैध असलहों से फायरिंग की थी। सूचना पर तत्कालीन चौकी प्रभारी सुमित कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस ने फायरिंग करने वालों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते सिपाही अशोक कुमार भदौरिया घायल हो गया था। उसी समय आरोपी सिपाही से इंसास रायफल, बीस कारतूस, रुपये और घड़ी लूटकर भाग गए थे। इस मामले में एसआई सुमित कुमार की ओर से ककराला के वार्ड नंबर नौ निवासी फूल मियां, बी 126 जोशी काॅलोनी दिल्ली निवासी मोहम्मद सुहेल खां, वार्ड नंबर 18 निवासी अनस, वार्ड नंबर नौ निवासी लालमियां, फतेह, माकिर, सज्जाद अली, गयूर, फैसल उर्फ फैजल, बिलाल, हसरत अली, समर, लायक, नूरे आलम उर्फ मोहम्मद नूर, और चिंपू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम मनोज कुमार से अनुमोदन के बाद सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनस पुत्र शाहनवाज वार्ड 18 पर रासुका लगी है। वह इस समय जेल में बंद है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें