कछला में जलस्तर बढ़ने से चपेट में आईं दो दर्जन दुकानें
कछला में रविवार तड़के करीब पांच बजे गंगा का जलस्तर बढ़ा तो कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों को अंदर से सामान समेटकर बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया। दो-तीन दुकानों के छप्पर ओर बल्लियां गंगा में बह गईं। गंगा किनारे प्रसाद समेत खानपान की वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों में सबसे ज्यादा नुकसान रामू कश्यप, सतीश शर्मा प्रेमपाल कश्यप और जुगनू का हुआ है।