फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से मिट्टी खोदने पर भड़के ग्रामीण, काम रुकवाया

विज्ञापन
वीरमपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खेतों से उठाई जा रही मिट्टी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए आसपास के खेतों से मिट्टी खोदने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने बुधवार शाम काम रुकवा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह कार्यदायी संस्था ने फिर से कई डंपर और जेसीबी के जरिये खोदाई शुरू कराई तो ग्रामीण भड़क गए। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर काम रुकवा दिया। शिकायत एसडीएम बिसौली से की गई है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी के दो गांव शामिल हैं। एक्सप्रेस-वे जिले में करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। इन दिनों बिसौली क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि समतलीकरण का काम चल रहा है। बिसौली के वीरमपुर गांव में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर के खेतों से मिट्टी खोदी जा रही है। इन किसानों ने एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का बैनामा भी नहीं किया है। कई स्थानों पर तो एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर तीन से सात फुट तक खनन कर मिट्टी उठा ली गई है।
बुधवार शाम कई लोग मौके पर पहुंचे और खनन का काम बंद करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह कार्यदायी संस्था ने फिर से काम शुरू किया तो ग्रामीणों ने हंगामा किया।
गांव के चरण सिंह, राजेश, विजयपाल, रामपाल, जुगेंद्र सिंह आदि का कहना है कि अगर वे खेतों में खनन का विरोध करते हैं तो कार्यदायी संस्था के अधिकारी चल रहे कार्य को सरकार का आदेश बता देते हैं। एसडीएम से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

-
सभी काम नियमानुसार होंगे। अगर किसानों को कहीं पर कोई समस्या आ रही है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अगर कहीं पर बिना अनुमति खेतों से मिट्टी उठाई जा रही है तो जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें