फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही एक युवती से शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि वह वर्ष 2019 से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके साथ ही उसावां थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर रुखाड़ा वमनपुरा निवासी प्रमोद कुमार भी रहता है। प्रमोद ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। शादी के लिए कहने पर नौकरी लगने तक रुकने की बात कहकर टाल देता था।
इस बीच दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना होने लगा था। आरोप है कि प्रमोद का भाई सुधीर और बहनोई पप्पू युवती पर बुरी नजर रखता था। 26 जुलाई 2023 को युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो प्रमोद ने 29 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर लेने की बात कही। इसके बाद प्रमोद गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। छह अगस्त को प्रमोद का भाई पप्पू और सुधीर कमरे पर आए। दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें