फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विसर्जन से पूर्व गणेश जी की निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विसर्जन से पूर्व गणेश जी की शोभायात्रा निकालते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार को नगर में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहल्ला संख्या दो कोटरा में नितिन आनन्द के आवास से शुरु की गई, जो नगर के खैरी रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होते हुए बालाजी चौक पहुंची। इससे आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर होते हुए नगर के कछला बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में मूर्ति को विसर्जन करने के लिए भक्त कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। इस मौके पर नितिन आनन्द, मीनाक्षी आनन्द, भुवनेश वाष्र्णेय, गीताजंलि वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता, इंद्रा माहेश्वरी, परमानन्द वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें