फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपियों के परिजनों की धमकियों से डरे परिवार ने गांव छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले माह हुई थी रामानंद की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में रामानंद उर्फ कल्लू की हत्या के बाद से उनके परिवार वाले काफी डरे हुए हैं। हत्यारोपियों के परिजनों ने उन्हें कई बार धमकाया। तंग आकर रामानंद का परिवार गांव छोड़कर चला गया। वहीं पुलिस इसकी जानकारी से इन्कार कर रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से एसएसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
ग्राम धिमरपुरा निवासी सचिन कुमार शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जनवरी 2024 में उसके पिता कल्लू उर्फ रामानंद शर्मा की गांव में ही लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उन्होंने राजवीर, वीरेश, रूपेंद्र और बौरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल चारो आरोपी जेल में हैंलेकिन उनके परिवार वाले आए दिन उन्हें समझौते करने के लिए धमका रहे हैं। 6 फरवरी को आरोपी उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए। परिवार वालों को बंधक बना लिया था और फैसला करने के लिए धमकाया। 9 फरवरी को भाई सौरभ के साथ खेत जाते वक्त भी आरोपियों ने रोकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। सचिन ने बताया कि डर के मारे वह अपने गांव तक जाने से कतरा रहे हैं। इससे वह पूरा घर और खेतीबाड़ी ऐसे ही छोड़कर चले आए हैं। उन्होंने हत्यारोपियों के परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- धिमरपुरा गांव से पलायन के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। थाना पुलिस को मौके पर भेजकर इसके बारे में जानकारी कराई जाएगी। इसमें जो भी सच्चाई निकलकर सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।- राम मोहन सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें