सरसों के खेत में पड़ा मिला शव
परिवार वाले उसी समय से मुकेश को तलाश रहे थे। मंगलवार शाम परिवार वाले मुकेश को तलाश करते हुए चंदौसी रोड पर पहुंचे। उन्होंने कस्बे के आरिफ, तुलाराम, महेंद्र और मनोज के साथ युवक को तलाश करना शुरू किया। तभी वीरेश के सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करते हुए युवक का शव खेत से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने रामकिशन की तहरीर पर आरोपी रिहान के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी रिहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।