फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कल से होगा निशुल्क राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूंं। शासन के निर्देश पर हर माह लोगों के लिए राशन का वितरण किया जाता है। इस माह बुधवार से राशन का वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी कोटेदारों के यहां राशन पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में मिलने वाली चीनी इस माह एकमुश्त दी जा रही है। जो 18 रुपये प्रतिकिलो की दर से उनको दी जाएगी। वहीं 35 किलो राशन अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क दिया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी वालों के लिए तीन किलो चीनी प्रति राशन कार्ड 54 रुपये की दर से दी जाएगी। साथ ही पांच किलो राशन प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें