फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पार्ट टाइम काम के नाम पर 71 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मधुवन कॉलोनी निवासी अंकित सक्सेना काे 25 सितंबर को एक अनजान कॉल आई, जिसमें पार्ट टाइम काम करने की बात कही गई। बताया कि अच्छा पैसा कमा सकते हो। लालच में फंसकर उससे 71 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। अंकित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने साइबर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि 25 सितंबर को उसके पास कॉल आई। कंपनी का नाम हूट स्वीट बताते हुए कहा कि पार्ट टाइम काम करना चाहते हो तो केवल गूगल रिव्यू देना है। उसी दिन शाम को वाट्सएप पर संदेश आया कि आपकी प्रोफाइल पास हो गई है। काम करने के लिए कल मैसेज आएगा। इसके बाद काम शुरू कर देना।
26 सितंबर को सुबह नौ बजे मैसेज आया और काम शुरू कराया। पांच गूगल रिव्यू देने पर खाते में दो सौ रुपये डाले गए। दोबारा पांच रिव्यू पूरे होने पर एक हजार रुपये की मांग की गई। कहा कि जैसे ही छह रिव्यू पूरे करोगे तो 13 सौ रुपये खाते में पहुंच जाएंगे। इसी तरह से खेल शुरू कर दिया गया। बाद में 71 हजार रुपये लेने के बाद कोई रुपया नहीं भेजा गया। फोन आदि बंद हो गए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने साइबर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें