फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं से फर्जी रसीदों पर उगाही

Thu, 07 Jan 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग को लाखों का चूना, एक्सईएन ने पकड़ा फर्जी रसीदों का मामला
विज्ञापन

जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

यहां बता दें कि शहर में वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान में उपभोक्ताओं में खौफ रहा और बिल जमा करने को आपाधापी मची रही। इसका लाभ लेकर कुछ लोगों ने फर्जी बिजली अधिकारी बनकर बिजली बिल उगाने शुरू कर दिए। लोगों से लाखों की उगाही कर ली। यह मामला किसी प्रकार विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अतुल कुमार अग्रवाल तक पहुंच गया। कुछ रसीदें जो जाली हैं। उपभोक्ताओं से लेकर उन्होंने अपने पास रख ली हैं। विभाग को इसमें लाखों का चूना लगाए जाने की आशंका जताई गई है। एक्सईएन ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए बिलिंग कांट्रेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी चेताया है कि वह इस प्रकरण को गंभीरता से लें और इस प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो उन्हें अवगत कराया जाए। फर्जी रसीद पर धन उगाही की जानकारी हो जाने के बाद बिजली महकमा हतप्रभ है। विद्युत वितरण खंड प्रथम, एक्सईएन अतुल कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुझे फर्जी रसीदों पर उपभोक्ताओं से वसूली का पक्का सबूत हाथ लगा है। इसके लिए मैंने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं, वहीं उपभोक्ताओं को हिदायत दी है कि वे बिल वैन पर या विभाग के बिलिंग काउंटर पर ही अपने देयक जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें