बदायूं के कुंवगरगांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में चार साल के मासूम विजय की नलकूप के कुंड में डूबकर मौत हो गई। विजय के पिता टिंकू उसे नलकूप के चार फुट गहरे कुंड की मुंडेर पर बैठाकर खेत में शौच को चले गए थे। लौटकर देखा तो कुंड में विजय का शव मिला।
टिंकू व उनका परिवार हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है और होली पर घर आया हुआ था। ये लोग सोमवार को ही हरियाणा वापसी की तैयारी में थे कि यह हादसा हो गया।