फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में 1.600 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली, कुंवरगांव, बिसौली और वजीरगंज के रहने वाले हैं तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.600 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। चारों तस्करों को एफआईआर दर्ज कर बुधवार दोपहर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार अफीम तस्करोंं को पकड़ा। पुलिस ने हतसा रोड से वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी राजू को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब आधा किलो अफीम बरामद हुई, जबकि धर्मपुर तिराहे से धर्मपुर बिहारीपुर निवासी मुकेश पकड़ा गया। उसके पास से 450 ग्राम अफीम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी रोड से पुलिस टीम ने 370 ग्राम अफीम के साथ कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी केदार को गिरफ्तार किया। निजरा पुलिया से नाजिर पकड़ा गया। उसके पास से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई है। वह बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव लुहारी का रहने वाला है। पुलिस ने राजू से एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। वह बाइक से ही अफीम की डिलीवरी करने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें