फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुट्टू आटा, दूध व साबूदाना के चार नमूने लिए

Thu, 26 Mar 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। विशेष अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि अभियान के दौरान बिल्सी स्थित मुकेश किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का एक नमूना, डहरपुर कला स्थित कमलेश के प्रतिष्ठान से दूध का नमूना, दातागंज मेन चौराहा स्थित अरुण कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना तथा भटौली स्थित अनमोल डेरी से दूध का एक नमूना लिया गया। सभी चारों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में परीक्षण को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें