नाधा। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा के पास सोमवार सुबह पिकअप की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए।
हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। जरीफनगर से नाधा की ओर आ रही पिकअप की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार अरशद, असलम निवासी नदायल थाना सहसवान व दूसरी बाइक सवार विशेष, ब्रह्मपाल निवासी मिर्जापुर थाना जरीफनगर घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद