फोटो18बीडीएन11-कुंवर गांव थाने में पकड़े गये रूपयों की जांच करते मजिस्ट्रेट।संवाद
कुंवरगांव (बदायूं)। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस ने मंगलवार को भी इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार से चार लाख रुपये बरामद किए। उसकी छानबीन की गई। बाद में रुपये लौटा दिए गए।
मंगलवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा और इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम बदायूं-आंवला रोड पर सिगोई गांव के नजदीक बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लग्जरी कार तेज रफ्तार में आंवला की ओर से आ रही थी। उन्होंने मामला संदिग्ध समझकर कार को रुकवा लिया और उसकी तलाशी ली गई। कार में दो लोग थे। दोनों के पास चार लाख रुपये बरामद हुए। उन्हें थाने ले जाया गया। जांच में पता चला कि मोनू और हंसराज निवासी अड़ौली कोतवाली उझानी में अपना मुर्गी फार्म चलाते है। मंगलवार सुबह वह दो गाड़ियों में मुर्गा भरकर आंवला में रियासत की आढ़त ले गए थे। वहां उन्हें चार लाख नगद रुपये मिले। वह उझानी बैंक में जमा करने जा रहे थे कि पकड़े गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस ने उनके बिल आदि देखे। फिर बाद में उनके रुपये लौटा दिए गए।
बिसौली में एक व्यक्ति पर मिले दो लाख रुपये
बदायूं। निकाय चुनाव को लेकर जिलेभर में वाहनों की चेकिंग चल रही है। मंगलवार को बिसौली इलाके में भी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस व्यक्ति को कोतवाली ले गई है। इस मामले की छानबीन चल रही है।