उझानी में बिल्सी रोड बाजार में खोखों पर गिरे पेड़ को देखते लोग। संवाद
- फोटो : samvad
उझानी। बिल्सी रोड बाजार से सटे इलाके में नलकूप कार्यालय परिसर में बारिश का पानी भर जाने से पाकड़ का पेड़ मंगलवार सुबह करीब चार बजे गिर गया। पेड़ गिरने से परिसर की बाउंड्री, उसके पास सड़क किनारे रखे गौतमपुरी मोहल्ला निवासी चाय विक्रेता बेचेलाल, बैंडबाजा संचालक दीपचंद्र, अहीरटोला निवासी बारबर सुरेंद्र श्रीवास्तव और सब्जी विक्रेता जितेंद्र का खोखा क्षतिग्रस्त हो गए। खोखा के पास नगर पालिका का प्याऊ और उसका टैंक भी टूट गया। सुबह में दुकानदार मौके पर पहुंचे और सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन टहनियों के बीच फंसे होने की वजह से वह कोई सामान बाहर नहीं निकाल पाए। संवाद