फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

सार

अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को चार लोगों की जान चली गई।बिल्सी रोड स्थित धुबिया ताल के पास पीछे से आ रहे भूसा से भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।हादसों के वक्त कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
बिसौली में इसी ट्रक से हुआ हादसा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसौली/मूसाझाग। अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को चार लोगों की जान चली गई। एक सड़क हादसा दातागंज रोड स्थित सिविल लाइंस थाने के गांव आमगांव के पास हुआ और दूसरा बिसौली में बिल्सी रोड स्थित धुबिया ताल के पास हुआ। तीसरा हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर बाईपास के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
विज्ञापन

पहला हादसा दातागंज रोड पर सिविल लाइंस थाने के गांव आमगांव के पास हुआ। मकान निर्माण का सामान खरीदने के लिए गांव अहोरामई निवासी 28 वर्षीय चित्रकांत उर्फ पेंटर पटेल शुक्रवार दोपहर के वक्त बाइक से शहर आ रहे थे। पेंटर पटेल के साथ राज मिस्त्री मूसाझाग के पास महरोली निवासी फखरे आलम भी थे। रास्ते में दातागंज रोड पर आमगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में पेंटर पटेल की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची तब तक फखरे आलम की भी मौत हो गई।
दूसरा सड़क हादसा बिल्सी रोड पर हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी बैरव सिंह (40) पुत्र मोहर सिंह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से गांव सुजानपुर स्थित अपनी बहन की सुसराल जा रहे थे। बिल्सी रोड स्थित धुबिया ताल के पास पीछे से आ रहे भूसा से भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। सिर कुचलने के कारण बैरव सिंह की मौके पर मौत हो गई। बैरव सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। शव की शिनाख्त कई घंटे के बाद हो सकी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर निवासी गोपाल (30) पुत्र मुन्ना लाल बाइक से बदायूं आए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह उझानी से बरेली जा रहे थे। रास्ते में बरेली-मथुरा हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गंभीर अवस्था में पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया है। हादसों के वक्त कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।

बिसौली में हुए हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें