सैदपुर। एमएफ हाईवे पर सय्यद डिग्री कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। गंभीर अवस्था में सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
बृहस्पतिवार की शाम को संजय कुमार अपनी सुसराल वजीरगंज से अपने घर वापस जा रहे थे कि अचानक दूसरे बाइक सवार के सामने आने पर उनकी टक्कर हो गई। घायलों में गांव लाधेड़ा निवासी संजय कुमार व उनकी पत्नी अंजू समेत एक साल का बेटा लालू और रहेडिया निवासी कल्लू शामिल हैं। संवाद