फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों की उछलकूद से बिजली के चार खंभे गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में इतावार नखाशा क्षेत्र में बंदरों की उछल-कूद के कारण बिजली का एक खंभा गिर गया। इससे तीन और खंभे गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोहा व्यापारी विनय अग्रवाल का गोदाम इसकी चपेट में आ गया। बिजली का एक खंभा गोदाम के शटर पर गिरा। जिससे शटर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर विद्युत जेई मिया कुरैशी के साथ की बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। टूटे खंभों को जैसे-तैसे हटाकर सड़क से आवागमन बहाल किया गया। विद्युत आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी। गुलाब बाग व इतवार नखासा सहित लगभग 100 घर अंधेरे में डूब गए हैं। जिससे लोगों में भारी असुविधा व आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें