फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार ने चार  और निगली जिंदगियां

Fri, 01 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार ने चार और जिंदगियां निगल लीं। विकास क्षेत्र समरेर के गांव बौरा में तीन साल के मासूम और विवाहिता की मौत हो गई। वहीं कादरचौक क्षेत्र के सकरीकसपुर में बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव नररूपसा में भी एक युवक की मौत हो गई। दातागंज के गांव बौरा निवासी राजपाल का तीन वर्षीय पुत्र गुड्डू को करीब तीन दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले गांव में तथा नजदीक गांव के निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं इसी गांव की 35 वर्षीय ममता पत्नी पप्पू को बुखार आया था। सुखौरा गांव में निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद परिवार वाले उसे घर ले आए थे। उसकी भी मौत हो गई। कादरचौक क्षेत्र के गांव सकरीकसपुर में 12 वर्षीय मनीषा को भी कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। घरवालों ने पहले उसे गांव में ही दिखाने ले गए लेकिन हालत खराब देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने इलाज के दौरान सुबह दम तोड़ दिया। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव नररूपसा निवासी कृष्णपाल भी बुुखार से पीड़ित था। गांव के ही झोलाछाप से इलाज चल रहा था। जिसकी गुरुवार रात मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीणों में दहशत है। दातागंज क्षेत्र में चार दिन पहले बाबूराम की भी बुखार से मौत हो गई थी। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि वायरल से हाहाकार मचा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। कोई कैंप नहीं लगाया गया  है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें