फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार सिपाहियों पर गालीगलौज और रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जबी निवासी मुनेश ने चार सिपाहियों के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह 24 फरवरी की शाम आलू का सौदा करके बाइक पर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में थाने में तैनात तीन सिपाही मिल गए। उन्होंने उसकी बाइक रोक ली और तलाशी लेनी शुरू कर। उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। बाद में उसकी जेब में हाथ डालकर 11,170 रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया। इसका विरोध करने पर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उसे धमकी दी कि ज्यादा बोलेगा तो उसे स्मैक या तमंचा लगाकर जेल भेज देंगे। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। इस संबंध में उसने इंस्पेक्टर से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें