फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गंगा में बहे चार बच्चे, दो के मिले शव, गेहूं काट रहे परिवार के लोगों को खाना देकर लौट रहे थे 

Sun, 24 Apr 2022 08:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

उसहैत के खजुरा नगला निवासी अशोक की बेटियां 14 साल की शिवानी और 12 साल की सीमा गंगा में बह गईं। इनमें देर शाम शिवानी का शव मिल गया।
विज्ञापन
गंगा किनारे बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसहैत और सहसवान में गेहूं कटाई कर रहे परिवार के लोगों को खाना देकर लौट रहे तीन परिवारों के चार बच्चे गंगा में बह गए। जिनमें से दो के शव मिले। 

विज्ञापन


उसहैत के खजुरा नगला निवासी अशोक की बेटियां 14 साल की शिवानी और 12 साल की सीमा गंगा में बह गईं। इनमें देर शाम शिवानी का शव मिल गया। वहीं, सहसवान में बसौलिया निवासी तहव्वर का 13 साल का बेटा शादान और उनके पड़ोसी नासिर का नौ साल का बेटा फरदीन खाना देकर लौटते वक्त गंगा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद फरदीन का शव मिल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें