फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार एजेंसी करेंगी जिले में गेहूं की खरीद

विज्ञापन
(15 बीडीएन-02) बदायूं मंडी समिति में यहां पर सरकारी क्रय केंद्र बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
- एक अप्रैल से शुरू होगी खरीद, 66 क्रय केंद्रों में सबसे ज्यादा पीसीएफ के 48 केंद्र
विज्ञापन

- विपणन शाखा के 12, यूपीएसएस के पांच और भारतीय खाद्य निगम का है एक केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने चार एजेंसियों को जिले में गेहूं खरीद करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार 66 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 48 केंद्र पीसीएफ के बने हैं।
शासन के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जाएगी। ऐसे में गेहूं खरीद शुरू होने में महज 15 दिन का समय बचा है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रशासन द्वारा इस बार गेहूं खरीद की जिम्मेदारी चार क्रय एजेंसियों को दी गई है। इसमें विपणन शाखा, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम और यूपीएसएस शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 48 केंद्रों की जिम्मेदारी पीसीएफ को दी है, जबकि विपणन शाखा के 12, यूपीएसएस के पांच और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, केंद्रों की संख्या अभी बढ़ेगी। अधिक क्रय केंद्र होने पर किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। हालांकि पिछले साल जिले में 135 क्रय केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में पिछले बार के बराबर केंद्र बनाए जाने की उम्मीद है। इसको लेकर क्रय एजेंसियों से बात चल रही है।
विज्ञापन


जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। तय समय पर गेहूं खरीद शुरू हो सके ऐसी तैयारी की जा रही है। इस बार गेहूं खरीद का जिम्मा चार एजेंसियों को दिया है। अब तक 66 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
- अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें