फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 1.05 करोड़ रुपये से बने तीन प्राथमिक विद्यालयों का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
उसावां के जटा गांव में विद्यालय का ​शिलान्यास करते विधायक राजीव कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। एक करोड़ रुपये की लागत से बने तीन प्राथमिक विद्यालयों के भवन का शिलान्यास विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताा कि सिमरिया देंदू, जाटी व गांव नवादा बदन में बाढ़ के कारण स्कूल भवन नष्ट हो गए थे। बच्चों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने विधानसभा में समस्या को उठाया। उसके बाद तीनों प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण को 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। विकास खंड म्याऊं के गांव सिमरिया देंदू, जाटी और विकास खंड दातागंज के गांव नवादा बदन में विद्यालयों के भवन का मंगलवार को शिलान्यास किया गया है। अब छात्रों को दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस मौके पर एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह , भावेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, ओम प्रताप सिंह, विश्वनाथ शाक्य, यतेंद्र सिंह आदि लोगों के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें