उसावां में शिव मंदिर के प्रांगण में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते बच्चे। संवाद
उसावां। कस्बा स्थित बाबा लक्कड़ दास शिव मंदिर पर शनिवार को खाटू श्याम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के सेवादार रामगोपाल गुप्ता ने खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार किया। बाद में गणेश पूजन व श्याम पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ सती मंदिर के भक्ताें का विशेष सहयोग रहा। संवाद