फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को किया याद

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मौजूद भाकियू के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली) अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष केपी एस राठौर ने बताया कि देश से जमींदारी प्रथा को समाप्त करा किसानों को भूमिधरी का अधिकार उन्होंने ही दिलवाया था। उन्होंने कभी भी किसान हित से कोई समझौता नहीं किया। यहां तक की राजनीतिक हितों के लिए कभी किसी कार्पोरेट जगत से चंदा भी नहीं लिया। आज के राजनैतिक परिदृश्य में उनके जैसा कोई नहीं है। इतिहास में उनके कार्यों की ढेरों मिसाल हैं। भारत का किसान सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर प्रताप सिंह, रजत, परमानंद यादव, नवीन अंसारी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें