बदायूं। दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बसपा के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर की शुक्रवार रात तबियत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दो दिन के लिए भर्ती कर लिया है। बिल्सी से 2007 में बसपा के टिकट पर योगेंद्र सागर ने चुनाव जीता था। 2014 में एक लड़की ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उस मामले में उन्हें 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तब से वह जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ी तो पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि न्यूरो सर्जन के जांच के लिए दो दिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।