बदायूं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शनिवार को जिले में पहुंचेंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी बरेली से कार से सुबह 9:30 बजे बदायूं के लिए चलेंगे। 10 बजे बदायूं क्लब में भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का अवलोकन व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11.00 बजे बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में युवाओं से संवाद व सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 12:10 बजे गांव हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर में बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में घर-घर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। संवाद