भाजपा कार्यालय पर सदस्यता गृहण करने के बाद खड़े भाजपा पदाधिकारी। स्रोत -स्वयं
बिसौली। जिला भाजपा कार्यालय पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर बिसौली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे अशोक वार्ष्णेय की भी भाजपा में वापसी हुई। उन्हें निकाय चुनाव के वक्त पार्टी से निकाला गया था।
इसके साथ ही मोहित महाजन उर्फ मोनू को भी वापस लिया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वापसी हुई है। राजाबाबू वार्ष्णेय, अमित रस्तोगी, वीर सिंह शाक्य, ढांकन लाल कोरी, भानु प्रकाश मौर्य, भास्कर उपाध्याय, जगदीश पाठक, मंगलराय वाल्मीकि, गोपाल कृष्ण, यश शाक्य ने भाजपा की सदस्यता ली है। लोकसभा प्रभारी एमएलसी महाराज सिंह ने सदस्यता दिलाई। संवाद