गन्ना किसानों की मांग, आरोप मिल समय पर नहीं करती भुगतान
किसानों ने ग्राम्य विकास मंत्री से मिलकर की तीन गन्ना सेंटर संबद्घता हटाने की मांग
ग्रामीण गन्ना सेंटर डकारा, हरदतपुर और जरीफपुर गढिया को यदु शुगर मिल से हटाकर डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा में फिर से संबद्ध करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वे डीएम से भी मिले। किसानों का आरोप है कि रजपुरा शुगर मिल की खरीद एवं भुगतान व्यवस्था ठीक है। साथ ही उन्होंने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनके सेंटर नहीं बदले गए, तब वह धरना-प्रदर्शन करने का बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, जोगेंद्र यादव, वालिस्टर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।