इसे लेकर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अधिकारी और स्थानीय रेल अधिकारी कोई
कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। डीआरएम का दौरा इसी की तैयारियों की जांच करने
के लिए माना जा रहा था। इसी वजह से फुटओवरब्रिज का निर्माण कर रहे ठेकेदार
ने शनिवार को मैटेरियल लाकर रविवार को सीढ़ियां तैयार करने का काम शुरू कर
दिया, जिससे फरवरी से पहले ही एफओबी पूरी तरह से तैयार किया जा सके। रेलवे
स्टेशन पर शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी तेजी आ गई है।