बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दातागंज और उझानी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 20 नमूने लिए। वहीं कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके चले गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, भगवत सिंह, खुशी राम, प्रियंका त्रिपाठी, प्रीति आदि की टीम ने उझानी में काली मिर्च, नमक, धानिया समेत अन्य मसालों की नमूने लिए। दातागंज में भी टीम ने खुले मसालों के नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि उझानी और दातागंज में 10-10 नमूने लिए गए। इसको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। लैब से जो भी जांच रिपोर्ट मिलेगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।