बदायूं। कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन से प्रभावित लोगों और जरूरतमंदों को खाद्यान्न व राहत सामग्री वितरित किए जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन भी इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहा है।
मंगलवार को दृश्यम सेवा समिति और दृश्यम बीमारी बेरोजगारी मुक्ति मंच के तत्वाव्धान में जरूरतमंद लोगों को नेकपुर फाटक पर भोजन वितरित किया गया। इस समय लॉकडाउन के कारण तमाम लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों और भोजन आदि की समस्या होने लगी है। ऐसे में प्रशासन तो इन लोगों का सहयोग कर ही रहा है, साथ ही तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं भी इनकी मदद कर रही हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है। दृश्यम सेवा समिति और दृश्यम बीमारी बेरोजगारी मुक्ति मंच द्वारा मंगलवार को मजदूर तबके समेत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन वितरित किया गया। यह सिलसिला पिछले काफी दिनों से अनवरत जारी है। समिति कार्यकर्ताओं ने अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया।