फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं यूथ व सद्भावना फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
लोगों को राहत सामग्री का वितरण करते बदायूं यूथ के सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को भी स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क भी बांटे गए। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की कमी का सामना ना करना पड़े। कोरोना के संकट के कारण चल रहे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो रोज कमाते खाते हैं। मजदूरी न मिलने के कारण ऐसे परिवारों के सामने न केवल रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है बल्कि रोजमर्रा के सामान की भी कमी होने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन ऐसे लोगों की लगातार मदद कर रहा है, इसके साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। शुक्रवार को बदायूं यूथ व सद्भावना फ़ाउंडेशन की संयुक्त पहल पर जालंधरी सराय में खाद्यान्न सामग्री व मास्क का वितरण किया गया। लगभग छह दर्जन परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट दिए गए। बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अन्सारी ने कहा कि अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। इस मौके पर डॉ. चॉद, मु.अनवर, अनस, महेन्द्र पाल सिंह , सितार, ख़ालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें