फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट, कटान और तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को मामूली कमी आई। इसके साथ ही कटान और भी तेज हो गया है। उसहैत और सहसवान के तटवर्ती इलाकों में गंगा तेजी से कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 162.12 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 मीटर पर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा से 45580, बिजनौर से 50918 और हरिद्वार से 81160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इधर, उसहैत क्षेत्र के गांव जटा, कमलैया नगला, ठकुरी नगला, अहमदनगर बछौरा और असमया रफतपुर में कटान के कारण हालात फिर से बिगड़ रहे हैं। सहसवान क्षेत्र में कटान के कारण लगातार जमीन गंगा में समा रही है। कादरचौक और कछला क्षेत्रों में भी गंगा ने कटान तेज कर दिया है।
उसहैत क्षेत्र के गांव अहमद नगर बछौरा, असमया रफतपुर और जटा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, इन गांवों में सबसे ज्यादा कटान हो रहा है।
सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर कुछ कम हुआ है। उसहैत क्षेत्र में सबसे ज्यादा कटान हो रहा है। तटबंधों पर कटान रोकने को सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। सहसवान के तटवर्ती गांवों में भी इन दिनों कटान हो रहा है। बृहस्पतिवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.12 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें