फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नाव पर दिखेंगे गोताखोर, संकेतक के आगे कांवड़ियों के जाने पर होगी रोक

विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई लाल झंडी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सावन शुरू होते ही पुलिस और प्रशासन की ओर से कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्दनेजर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। घाट पर गहराई वाले स्थानों पर लगे संकेतक से आगे कांवड़ियों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक दिन एक दर्जन से अधिक नावों पर प्राइवेट गोताखोर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इस बार कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर राजस्व विभाग, नगर पंचायत कछला और कोतवाली पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं तीन दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने कर्मचारियों के साथ गंगाघाट पर व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले गंगा में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर उनके आसपास संकेतक लगाए गए। प्रत्येक संकेतक के पास एक नाव पर नाविक के अलावा दो-दो गोताखोर लगाए गए हैं। गोताखोर पहले तो किसी को संकेतक से आगे नहीं बढ़ने देंगे, फिर भी कोई कांवड़िया डूबने लगा तो समय रहते उसे बचा भी लिया जाएगा।
कछला चौकी के पुलिस कर्मियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी खासकर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तैनात रहेगा। कांवड़ियों के वाहनों को घाट से पहले ही खाली स्थान पर खड़े करने की व्यवस्था की गई है। बाइक सवार कांवड़िये ही घाट तक अपना वाहन लेकर पहुंच पाएंगे। घाट से हाईवे तक स्थित पर पुलिस कर्मियों की नजर रहेगी। बता दें कि गंगाघाट पर व्यवस्थाएं पिछले दिनों एडीजी राजकुमार और डीएम दीपा रंजन भी परख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें