फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में उठीं आग की लपटे, छह एंबुलेंस जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में मोरचरी के पास खड़ी पुरानी एंबुलेंस में देर शाम लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठीं। एक के बाद एक करके छह एंबुलेंसों को आग ने अपनी जद में ले लिया। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय के बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया। तब तक सभी एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार शाम को एंबुलेंस में आग लग गई। जहां पर एंबुलेंस खड़ी थी। वहां से करीब 100 मीटर दूर वार्ड बना हुआ है। जिसमें मरीज भर्ती है। जैसे ही तीमारदार और मरीजों को एंबुलेंस में आग लगने की जानकारी हुई तो वार्ड में अफरा-तरफरी का माहौल बना गया। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत ही उच्चधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकते। इसी बीच में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, सीओ सिटी अलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के बाद में दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। जब तक उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक वहां पर खड़ी छह एंबुलेंस जलकर राख हो गई। हालांकि अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि एंबुलेंस में आग लगी कैसे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें