फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समेत डीएम ने फहराया 51 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ म्याऊं-उसहैत तिराहे पर 51 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित कर फहराया गया। इसके साथ ही इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान भी गाया गया। राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना में समाजसेवी महेश चंद्र गुप्ता ने 51 हजार, ओमेंद्र प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह ने 10 हजार और अमर सिंह, पुलकित सिंह ने 5100 रुपये का सहयोग रहा। इसके अलावा म्याऊं में ही प्रति 10 किलोमीटर पर सामुदायिक शौचालय की उपलब्धता योजना अन्तर्गत बनाए गए सामुदायिक शौचालय और उसके सामने बने पार्क का भी दोनों विधायक, डीएम व एसएसपी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें