फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच वाहन किए सीज, 16 का चालान

Wed, 27 Sep 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी रोड पर पकड़ी गई फर्जी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एआरटीओ अंबरीश कुमार ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पांच वाहनों को सीज कर दिया और 16 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान एक फर्जी रोडवेज बस भी पकड़ी गईं। यह बस सवारियां लेकर दिल्ली से आ रही थी। बस में शीशे पर आनंद विहार दिल्ली लिखा हुआ था। उसके ऊपर कौशांबी लिखा हुआ था। इससे उन्होंने बस को रुकवा लिया और उसके सीज कर दिया। बस को शेखूपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने ऑटो, ट्रक और बस आदि पांच वाहनों को सीज किया है। उन्होंने 16 वाहनों का चालान भी किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें