फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 50 गोशालाओं मेें रखे जाएंगे पांच हजार गाेवंश

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेत से लेकर सड़कों पर गोवंश दिखाई देते हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए जिले में 50 स्थायी और अस्थायी गोशालाएं बनाई जा रही हैं। इनमें करीब साढ़े चार से पांच हजार गोवंश रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 237 स्थायी और अस्थायी गोशालाएं फिलहाल संचालित है। इनमें 29,936 पशु संरक्षित हैं। अब ब्लॉक उझानी, म्याऊं, सालारपुर, वजीरगंज क्षेत्र में 50 गोशालाएं बनाई जा रही हैं। प्रत्येक गोशालाओं में कम से कम 100 पशुओं को रखने की क्षमता तय की गई है। ये गोशालाएं ग्राम सभा, क्षेत्र पंचायत, मनरेगा के सहयोग से बनाई जा रही हैं। इनमें से चार कान्हा गोशालाएं नगरीय क्षेत्र में बनाई जाएंगी। इनमें 500-500 गोवंश को रखा जा सकेगा। प्रत्येक कान्हा गोशाला एक करोड़, 65 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है।

अभी भी कुछ गोवंश सड़कों और खेतों में खुले घूम रहे हैं। इसको संरक्षित करने के लिए 50 नई गोशालाएं बनाई जा रही हैं। वहां पर करीब पांच हजार गोवंश रखे जा सकेंगे। -डॉ. एनसी मलिक, मुख्य पश चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें