फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाई पांच टीमें, 20 जगह दबिश

Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर इलाके में पशु व्यापारियों से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने एसओजी समेत पांच टीमें लगाई हैं। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और 20 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर के गांव खनुआ नगला के नजदीक सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने दहगवां के पशु व्यापारी आदिल और अरबाज से 49,500 रुपये और उनके मोबाइल लूट लिए थे। उस दौरान दोनों व्यापारी बाइक पर पशु खरीदने नाधा की साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। खनुआ नगला गांव के नजदीक पहुंचते ही बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए तमंचे के बल पर उनसे नकदी और मोबाइल लूट लिए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश को पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इसमें एसओजी को भी लगाया गया है। सोमवार से लेकर मंगलवार तक करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है। लेकिन कहीं भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस पुराने बदमाशों को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें