उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला को पड़ोसियों ने पीटा और छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का कहना है कि 14 मई को जब घर से बाहर निकली तो पड़ोस के विदेश कश्यप की पत्नी लक्ष्मी अपने बेटे को रास्ते में शौच करवा रही थी। मना करने पर पति-पत्नी और उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। विदेश और उसके परिजनों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसे एसएसपी से शिकायत करनी पड़ी। अब पुलिस ने विदेश, लक्ष्मी, बाबू, रोहताश और सोनू के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और एससी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद