फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राज्य स्तरीय कार्यशाला में जाएंगे बदायूं के पांच उत्कृष्ट शिक्षक

Mon, 23 Oct 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
ओमेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
बदायूं। अलीगढ़ में 26और 27 अक्तूबर को दो दिवसीय प्रादेशिक शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग और मिशन शिक्षण संवाद द्वारा किया जाएगा। इसमें जिले के पांच उत्कृष्ट शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इनमें कंपोजिट स्कूल परसिया ब्लॉक आसफपुर के सुशांत सक्सेना, प्राथमिक विद्यालय नवादा मधुकर ब्लॉक दातागंज के ओमेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरौरा ब्लॉक सलारपुर के सचिन सक्सेना, कंपोजिट स्कूल करनपुर ब्लाॅक बिसौली के अमित बाबू तथा कंपोजिट स्कूल पैगा भीकमपुर ब्लाॅक बिसौली की अर्चना वार्ष्णेय द्वारा अपने विद्यालय में और मिशन शिक्षण संवाद में विभिन्न स्तंभों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों को निपुण बनाने के लिए किए गए प्रयास, विभिन्न नवाचार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे कैसे सफल हो, इस पर चर्चा की जाएगी।

ओमेंद्र प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें