बिसौली में कलश पूजन करते यजमान। संवाद
बिसौली। सोमवार को गांव हत्सा में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। जिसका भक्तो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वामी अनिरुद्धनन्द तीर्थ (काशी) के सानिध्य में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के शुभारंभ हवन पूजन से हुआ। आचार्य पंडित सुनील पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा कलश पूजन कराया। यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गए। मुख्य यजमान रामसरन मिश्रा ने बताया यज्ञ के के बाद प्रवचन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर महंत सुरेश गिरी महाराज, अल्लू पंडित, रतनदीप राजोरिया, अवनीश मिश्रा आदि रहे।संवाद