फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भामाशाह जयंती पर पांच बड़े करदाता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्यकर विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शनिवार को भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जनपद के पांच बड़े करदाताओं यदुशुगर मिल, आहूजा ऑटो सेल्स, शिव एरोमेटिक, दूल्हे खान एंड संस, सुपर बीडी सरकार को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने करदाताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं, सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया ने दानवीर भामाशाह के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को बताया। उपायुक्त डॉ. संजीव पाठक ने पिछले पांच वर्षों में जिले में हुई राजस्व वृद्धि के लिए व्यापारियों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर विजय सोनी, डॉ संजीव पाठक, रवि कुमार, सहायक आयुक्त चंद्रशेखर सिंह, दिव्य प्रकाश सिसौदिया, आकांक्षा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें