फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान के पांच मोहल्ले लॉक, 18 परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
बैरियर लगाकर सील किये गए मुहल्ले - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कस्बे के पांच मोहल्ले अब पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। उनकी गलियों को बल्ली, फंटी लगाकर लॉक किया गया है। इन मोहल्लों में रहने वाले पांच परिवार के 80 लोगों को उनके घर में ही क्वारंटीन किया है। उन्हें दूध, सब्जी, और राशन वालों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं। कहा गया है कि वह जरूरत के अनुसार कॉल करें और अपने घर पर सामान मंगाएं। बीते सोमवार को सहसवान की एक मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव युवक मिला था। तब से सहसवान कस्बे में ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। पुलिस-प्रशासन बेहद अलर्ट है। प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति को गंभीरता से लिया जा रहा है। तो वहीं कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले एक-एक व्यक्ति को क्वारंटीन किया जा रहा है। अब तक 58 लोगों को पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किया जा चुका है। इनके अलावा शुक्रवार को 18 परिवार के 80 लोगों को उनके घर में क्वारंटीन किया गया। बताते हैं कि ये परिवार लोग नगर के काजी मोहल्ला, मिर्जाटोला, सैफुल्लागंज, नसरुल्लागंज, मोहिद्दीनपुर आदि में रहते हैं। इससे इन मोहल्लों को चारों ओर सील किया गया है। इन मोहल्लों को जाने वाले प्रत्येक रास्ते बल्ली फंटी लगाकर बंद किए गए हैं। नगर के पांचों मोहल्ले में रहने वाले लोगों को दूध, सब्जी, राशन, किराना और गैस वालों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि जरूरत के अनुसार वह फोन करें और अपने घर पर ही सामान मंगाएं लेकिन अपने घर से बाहर न निकलें। उन्हें ये भी चेतावनी दी गई है कि बेवजह घर से निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इससे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों के हित को ध्यान में रखते हुए घर में क्वारंटीन रहें। शुक्रवार को सहसवान कस्बे के पांच मोहल्लों को बंद कर दिया गया है। इन मोहल्लों में रहने वाले 18 परिवार के 80 लोगों को उनके घर में क्वारंटीन किया गया है। सभी को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे जरूरत पर वह अपना सामान मंगा सकें। - लालबहादुर सिंह, एसडीएम सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें