फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रुपये थमाए फिर ठगों ने फिर चेन-कुंडल उतरवाए

विज्ञापन
पीड़ित सुमन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दो ठगों ने सोमवार सुबह बड़े ही शातिराना अंदाज में रेडिमेड कपड़ों के दुकानदार की मां सुमन को शिकार बना लिया। उन्होंने पहले तो महिला को दुकान खोलने से रुक जाने को कहा। इसके बाद उसे पांच-पांच सौ रुपये के तीन-चार नोट थमा दिए। बाद में दोनों उसके जेवरात उतरवाकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

ठगी की यह घटना गोशाला रोड पर पर हुई। पंजाबी कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र रामऔतार की रेडिमेड कपड़ों की दुकान गोशाला रोड पर है। आशीष रविवार सुबह पेपर देने के लिए मुरादाबाद गया था। सुबह तक नहीं लौटा, तो उसकी मां सुमन घर से चाबियां उठाकर दुकान पर पहुंच गईं। ताला खोलते समय दो लोग उनके पास आए और कहने लगे कि थोड़ा रुक जाओ। बकौल सुमन- दोनों में से एक ने उसे पांच-पांच सौ रुपये के तीन-चार नोट दे दिए। उसके बाद उसे झांसा देकर दोनों ने गले से चेन, अंगूठी और कुंडल उतारकर देने को कहा।
उस समय वह भी उनकी बातों में आ गई और जेवर उन्हें दे दिए। दोनों के रफूचक्कर हो जाने के बाद ही सुमन को ठगी का अहसास हुआ। सुमन ने घर लौटकर परिवार के लोगों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दरोगा हरपाल सिंह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन सुमन ने उन्हें बताया कि वह दोनों में किसी को जानती नहीं हैं। पुलिस ठगों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें