फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले किया युवक का अपहरण... फिर खंभे से बांधकर पीटा

Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
युवक को बांधकर ले जाते दबंग। स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक का मंगलवार रात अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसको खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 के सामने भी आरोपी थमे नहीं और न ही पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की। हाथ-पैर पकड़कर युवक को घसीटते हुए पुलिस के पास लाया गया। जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को नौ लोगों को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दातागंज के मोहल्ला अरेला में रहने वाले इरशाद हुसैन ने बताया कि उसका भाई अरशद मंगलवार को रात करीब 11 बजे दुर्गा देवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। युवक को बंधक बनाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में खंभे से बांधकर पीटा। युवक की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का सूचना दी। इसपर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी हमलावर उसे पीटते रहे। इतना ही नहीं युवक को घसीटते हुए पुलिस की गाड़ी में डाल दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।


छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह तो दुश्मन बन गए परिजन
अरशद के छोटे भाई ने मोहल्ले की ही युवती से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद युवती के परिजन पूरे परिवार से रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश में बड़े भाई अरशद को युवती के परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लल्ला बाबू, जमील, जुल्फकार, आफताब, नदीम, असद, तस्लीम, मुबीन, मुन्ने का लड़का व आठ से दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने लल्ला बाबू, जमील व जुल्फकार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




बेरहमी से की पिटाई टूट गए कई दांत, हालत नाजुक
अरशद की पिटाई का वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं। बेरहमी से की गई पिटाई के दौरान उसके कई दांत टूट गए। वहीं शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है जहां पिटाई के निशान न हों। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


इस मामले में नौ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें